पठानकोट (अविनाश शर्मा, पंकज ) कार्यकारी एसएमओ डॉ सुनील चांद की ओर से गत रात्रि सिविल अस्पताल स्थित एमरजेंसी के दौरान दी जा रही सेवाओं का औचक दौरा किया गया सर्व प्रथम उन्होंने एमरजेंसी वार्ड में पहुंच कर दाखिल मरीजों का हाल चाल पूछा इस दौरान ड्यूटी पर तैनात डॉ पुनीत गिल ने उन्हें उपचाराधीन मरीजों के स्थिति के बारे में जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि अस्पताल में मरीजों को दी जाने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में समय समय प्रश्न चिन्ह लगता रहा है और स्टाफ के अनुपस्थित रहने की भी शिकायतें मिलती थी, जिसके चलते गत दिवस सिविल सर्जन की ओर से कार्यकारी एसएमओ को हिदायत दी गई थी कि वह औचक दौरा कर अस्पताल में दाखिल मरीजों से जानकारी प्राप्त करे कि आखिर स्टाफ उन्हें अटेंड कर रहा है यां नहीं। वहीं जांचने के बाद डॉ सुनील चांद ने जानकारी देते हुए बताया कि गत रात्रि उनके दौरे के दौरान ड्यूटी पर सारा स्टाफ मौजूद था।
.jpeg)