कैलाशपुर में नगर कौंसिल की वाटर सप्लाई बनी सफेद हाथी

0
6 करोड खर्च करने के बाद भी लोगों को नहीं मिल रहा स्वच्छ पानी
लोगों ने पंजाब सरकार से इसकी जांच करवाने की उठाई मांग
 सुजानपुर 18 नवंबर(अविनाश शर्मा/ पंकज) सुजानपुर की आबादी कैलाशपुर वार्ड नंबर 15 में स्टेडियम में नगर कौंसिल द्वारा बनाई गई वाटर सप्लाई स्कीम पर करोड़ों पर खर्च करने के बाद भी आबादी के लोगों को  साफ पानी नहीं मिल रहा है इस संबंधी जानकारी देते हुए सीनियर सिटीजन राजेंद्र धीमान , प्रकाश चंद ,बलदेव राज ,फते चंद, सुनिल लाल ,राम लाल,बबीता देवी, आशारानी, निर्मला देवी, प्रीतो देवी ने संयुक्त रूप में बताया कि लगभग 7 वर्ष  नगर कौंसिल सुजानपुर की ओर से जहां पर लगभग 6 करोड पर खर्च करके वाटर पानी की टंकी, पाइप तथा मोटर लगाई गई थी जिसका कार्य सीवरेज बोर्ड की ओर से करवाया गया था इस वाटर सप्लाई स्कीम का कार्य पूरा होने के बाद इसे नगर कौंसिल सुजानपुर को हैंड ओवर कर दिया गया था जब से वाटर सप्लाई  बनी है तब से एक बार भी स्टोरेज के लिए बनाई गई टंकी में पानी स्टोर एक दिन नहीं हुआ वहीं जहां पर जो बोर किया गया है उसकी गहराई कम होने से गंदा पानी आ रहा है जबकि 35 हॉर्स पावर की मोटर लगने के बाद भी लोगों को पानी नहीं मिला जबकि नगर कौंसिल प्रशासन संबंधी कोई कार्यवाही नहीं कर रहा है उनका कहना है कि अगर जहां पर टंकी में पानी स्टोर हो जाए तो लोगों को उनकी जरूरत का पानी उपलब्ध हो सकता है लेकिन पानी की टंकी में पानी स्टोर ना होने के चलते उन्हें बहुत कम मात्रा में पानी मिल रहा है तथा जो पानी मिल रहा है वह भी पूरी तरह से साफ नहीं है उन्होंने कहा कि उनकी ओर से कई बार कौंसिल कर्मचारियों के ध्यान में लाया गया है कि उनके घरों में गंदा पानी आता है शिकायत के बावजूद भी उनकी समस्या का हल नहीं हुआ है उन्होंने कहा कि  कि एक तरफ सरकार लोगों को स्वच्छ पेयजल देने की बड़े-बड़े वायदे कर रही है पानी की स्वच्छता पर सेमिनार लगाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है वहीं दूसरी तरफ उनकी अवादी के लोगों को स्वच्छ पानी नहीं उपलब्ध हो रहा जिसके कारण उनमें रोष की लहर है उनका कहना है कि अगर इतने करोड़ों रुपए की राशि खर्च करने के बाद भी लोगों को स्वच्छ पानी नहीं मिल रहा है पानी की टंकी में पानी स्टोर्स तो नहीं हो रहा तो इसकी जांच कराई जानी चाहिए उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री से मांग की है कि करोड़ों रुपए की राशि खर्च करने के बाद भी लोगों को सही पानी नहीं मिल रहा इस स्क्रीम पर खर्च किए पैसे की जांच की जाए उन्होंने कहा कि वाटर सप्लाई घोटाले की जांच होनी चाहिए उन्होंने कहा जनता के करोड़ों रुपया का दूरप्रयोग  किया गया है उन्होंने कहा कि अगर सीवरेज बोर्ड की ओर से यह कार्य करवाया गया है तो इसमें जो कमी पाई गई है उसे अभी तक ठीक क्यों नहीं करवाया गया है जबकि नगर कौंसिल  की ओर से वॉटर सप्लाई स्कीम हैंड ओवर के समय इन सब बातों की जांच करनी चाहिए थी उन्होंने कहा कि नगर कौंसिल की गलत कार्यशैली के चलते ही लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है इस संबंधी जब काउंसिल के कार्यकारी अधिकारी तरुण कुमार से बात की गई तो उन्होंने कहा कि इस समस्या के समाधान के लिए सीवरेज बोर्ड को पत्र लिखा जाएगा ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top