आग से बचाव संबंधी सभी स्टाफ और ग्राहकों को जागृत किया गया

0
बटाला 16 नवंबर ( अविनाश शर्मा , राज अमृत सिंह   ) स्थानीय एस.डी.एम-कम-कमीश्नर नगर निगम डा. शायरी भंडारी की निर्देशानुसार स्थानीय फायर ब्रिगेड द्वारा आई.सी.आई.सी.आई प्रोडैंशीयल जीवन बीमा में बिल्डिंग में आग से बचाव संबधी सभी स्टाफ और ग्राहकों को जागरूक किया गया। इस दौरान इंचार्ज फायर स्टेशन सुरिन्द्र सिंह ढिल्लों, फायर अफसर नीरज शर्मा, पोस्ट वार्डन हरबख्श सिंह, सी.डी वंलटियर हरप्रीत सिंह शाखा मैनेजर गगनदीप सिंह, मनीश सानन, रविन्द्र शर्मा, अक्षय दुग्गल, मनदीप सिंह, गार्ड एडविन, फायर फाईटर यादविन्द्र सिंह और ड्राइवर दविन्द्र सिंह उपस्थित थे।
इस दौरान हरबख्श सिंह ने कहा कि तैयारी में होशियारी के तहत हमारे पास जितनें भी खतरे है, उनके बारे में जानकारी होना जरूरी है जैसे बिजली की तारें, पैटरी रूम में एल.पी.जी गैस, बैटरियां, लक्कड का फर्नीचर, प्लास्टिक, सिग्रेट पीना, ओवन, हीटर, जनरेटर, कम्पयूटर, स्टोर में पड़े काग़ज आदि को आग लगने के कारण हादसा हो सकता है, इसलिए समय-समय पर इनके रख-रखाव की ओर ध्यान दिया जाए। बालकोनी के बाहर जाने के रास्ते साफ हो और प्रत्येक को उसकी जानकारी होनी चाहिए।
इससे आगे फायर अफसर नीरज शर्मा ने आग लगने के कारणों के बारे में बताते हुए कहा कि तीनों मिश्रण आक्सीजन-गर्मी-ईथन इक्कठे हो तो आग लगती है। आग बुझाऊ यंत्रों से इसे काबू करने के गुरों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होने कहा कि एमरजैंसी संकेत साफ, पढने में आसान हर बिल्डिंग में लगे होने चाहिए। फायर अलार्म सिस्टम और उपकरण जो स्थानीय नियमों को जरूर पूरा करते हो, लगाने चाहिए। हादसे के दौरान लिफट का प्रयोग नही करना चाहिए। मौके अनुसार सीढियों द्वारा बाहर आना चाहिए। प्रत्येक व्यापारिक अदारे को नैशनल बिल्डिंग कोड अनुसार हर साल कार्यलय फायर ब्रिगेड से एन.ओ.सी लेना जरूरी है। अंत में आग से बचाव के पोस्टर दिये। इस उपरांत सभी स्टाफ से आग बुझाऊ यंत्र से डैमों ड्रिल करवाई गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top