सुजानपुर 16 नवंबर(अविनाश शर्मा, पंकज) : ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल सुजानपुर में प्रिंसिपल डॉली ठाकुर की अध्यक्षता में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्म दिवस के उपलक्ष में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें विशेष रूप से चेयरमैन इंजीनियर गगन ठाकुर उपस्थित रहे। इस मौके पर स्कूल के विद्यार्थियों की ओर से पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवन पर कविताएं तथा गीत पेश किए तथा उनके जन्मदिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया
जिसमें सोलो डांस, ग्रुप डांस, भंगड़ा पेश करके अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया इस मौके पर चेयरमैन इंजीनियर गगन ठाकुर तथा प्रिंसिपल डॉली ठाकुर ने बच्चों को बाल दिवस के महत्व के बारे में बताया उन्होंने कहा कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू बच्चों से बहुत प्यार करते थे उनके जन्मदिवस को हर वर्ष बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है इस अवसर परचेयरमैन इंजीनियर गगन ठाकुर, प्रिंसिपल डोली ठाकुर, हरदेव, कुसुम ,गुरप्रीत ,अंजू आदि उपस्थित थे।
.jpeg)