सरकारी प्राइमरी स्कूल मिर्जापुर में सम्मान समारोह आयोजित

0
सुजानपुर 29 नवंबर(अविनाश शर्मा, पंकज):  सरकारी प्राइमरी स्कूल मिर्जापुर ब्लाक धार दो में हेड टीचर रोशन सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस मौके पर स्कूल के अध्यापक राजेश कुमार तथा ममता ने बताया कि हमारे स्कूल के विद्यार्थी संजीव कुमार जो कि विशेष जरूरतों वाले बच्चों में शामिल है जिला स्तरीय हुए खेल मुकाबलों में 100 मीटर दौड़ मे जिला पठानकोट में पहला स्थान प्राप्त किया है उन्होंने कहा कि विद्यार्थी संजीव कुमार ने अपनी शानदार प्रदर्शन के चलते राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता जो कि दिसंबर में करवाई जाएगी मे अपना स्थान सुनिश्चित किया है उन्होंने बताया कि  नवोदय विद्यालय के लिए हुई परीक्षा में स्कूल की छात्रा कविता नवोदय विद्यालय में छठी कक्षा के लिए चुनी गई है उन्होंने कहा कि पिछले 3 सालों में पांचवी कक्षा में पढ़ते 5 बच्चे नवोदय विद्यालय की परीक्षा पास करके वहां पर छठी कक्षा के लिए चयनित हो चुके हैं स्कूल की ओर से आज बढ़िया प्रदर्शन करने वाले संजीव कुमार  तथा नवोदय विद्यालय के लिए सिलेक्ट हुई छात्रा को सम्मानित किया गया इस मौके पर हेड टीचर रोशन, राजेश कुमार ,ममता ,सरपंच  सियादेवी, मेंबर पंचायत रेनू बाला ,सृष्टा देवी, नीलम कुमारी, संदीप सिंह ,मदनलाल, विकास कुमार, पूरन चंद ,स्कूल मैनेजमेंट कमेटी चेयरमैन प्रेम सिंह ,कमलेश कुमारी, सोमराज   रजनी देवी आदि उपस्थित थे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top