भारत विकास परिषद ब्रांच कादियां की ओर से डीएवी स्कूल में लगवाया गया ट्रैफिक नियमों संबंधी सेमिनार।

0

थाना प्रभारी सुखराज सिंह ने विद्यार्थियों को  दी  अहम जानकारियां 

बटाला: (अविनाश शर्मा, राज अमृत सिंह ) भारत विकास परिषद ब्रांच कादियां की ओर से आज स्थानीय डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ट्रैफिक  नियमों से संबंधित विद्यार्थियों को विशेष जानकारियां देने हेतु एक सेमिनार प्रधान मुकेश वर्मा के नेतृत्व में  लगाया गया
 जिसमें विद्यार्थियों को ट्रैफिक नियमों के बारे में बताने हेतु विशेष तौर पर एएसआई मलकीत सिंह तथा थाना प्रभारी सुखराज सिंह पहुंचे। स्कूल प्रिंसिपल सतीश गुप्ता द्वारा उन्हें फूलों का गुलदस्ता भेंट किया गया। इस अवसर पर एएसआई मलकीत सिंह ने विद्यार्थियों को नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। थाना प्रभारी सुखराज सिंह ने विद्यार्थियों को अपने मोटरसाइकिल नंबर प्लेटो पर लगे गलत ढंग से नंबरों को सही करवाने बुलेट मोटरसाइकिल पर पटाखे ना चलाने, ट्रिपल सवारी ना बिठाने, गाड़ी में सीट बेल्ट लगाने, हेलमेट पहनने, लाल बत्ती को क्रास ना करने तथा 17 वर्ष की आयु में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने संबंधी विशेष हिदायतें दी गई। उन्होंने कहा कि जीवन से बढ़कर कुछ नहीं है इसलिए नियमों को नजरअंदाज कर लापरवाही बरतना जान को लिस्ट में डालना है। भारत विकास परिषद के अध्यक्ष मुकेश वर्मा ने जहां विद्यार्थियों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए कहा वहीं उन्हें प्रतियोगिता के इस युग में प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खुद को तैयार करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जीवन में अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए एकमात्र साधन निष्ठा से मेहनत करना है इसलिए नियमों का पालन करते हुए खुद को अच्छे मुकाम तक पहुंचाने के लिए सक्षम करें।स्कूल के प्रिंसिपल सतीश गुप्ता द्वारा सभी गणमान्य का धन्यवाद किया गया। सेमिनार के अंत में भारत विकास परिषद की ओर से थाना प्रभारी सुखराज सिंह तथा एएसआई मलकीत सिंह को सम्मानित किया गया ।
इस मौके पर उनके साथ भारत विकास परिषद के ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेट्री संजीव विग, एंटी ड्रग्स अवेयरनेस के स्टेट कन्वीनर अश्वनी वर्मा के अतिरिक्त प्रिंसिपल सतीश गुप्ता मंगाराम दीपक सैनी आदि मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top