दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के रंजीतानंद ने श्रद्धालुओं को श्री राम कथा में हाजरी लगवाने के लिए किया आव्हान

0

बटाला 22 नवंबर-:(  अविनाश शर्मा  ) सोमवार देर शाम कादियां ठाकुरद्वारा मंदिर में विभिन्न हिंदू संगठनों तथा मंदिर अध्यक्षों की बैठक वरिंदर प्रभाकर के नेतृत्व में हुई ।
इस बैठक में विशेष तौर पर दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के स्वामी रंजीतानंद हिंदू संगठनों से मुलाकात करने उपस्थित हुए। इस अवसर पर उन्होंने मंदिरों के अध्यक्षों तथा शहर निवासियों को 1 से 5 दिसंबर को बटाला के कम्युनिटी हॉल खजूरी गेट के पास करवाई जाने वाली  श्री राम कथा मैं हागरी लगवाने के लिए निमंत्रण पत्र दिए । उन्होंने बताया कि इस श्री राम कथा प्रसंग का विवरण करने हेतु व्यास पीठ पर श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या साध्वी सुश्री सौम्या भारती जी सुशोभित होंगी जो अपनी ओजस्वी वाणी से देश के अनेकों प्रांतों में भगवत पिपासुओं को धर्म अध्यात्म विज्ञान भक्ति रस एवं मधुर संगीत से परिपूर्ण कथा अमृत पान कराती हुई बटाला में पधारेंगस्वामी अजीतानंद जी ने बताया कि मंगलवार 1 दिसंबर को कथा महात्म्य प्रसंग ,2 दिसंबर को राम जन्म प्रसंग ,3 दिसंबर को सीता स्वयंवर प्रसंग ,4 दिसंबर को दो वरदान एवं भक्त केवट प्रसंग तथा 5 दिसंबर को सुंदरकांड प्रसंग का विवरण किया जाएगा । इस अवसर पर उन्होंने समूह शहर वासियों को रामकथा में हाजिरी लगवा कर अपने जन्म को  धन्य करने के लिए आव्हान किया । इस अवसर पर भारत विकास परिषद अध्यक्ष मुकेश वर्मा ,ठाकुरद्वारा मंदिर के अध्यक्ष नरेश अरोड़ा ,शीतला मंदिर के अध्यक्ष सतीश सुरी ,बाबा लखदाता दरबार कमेटी के अध्यक्ष जोगिंदर पाल भुट्टो , प्रदीप सहगल, राजकुमार ,संजीव भाटिया ,हनी ,  राजकुमार जुल्का आदि उपस्थित थे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top