केंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर कंडी में आयोजित किया गया वार्षिक समारोह।

0
पठानकोट (पंकज) : केंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल में प्रिंसिपल डॉ शिवानी सिंह की अध्यक्षता में तथा चेयरमैन श्री विधि एस सिंह जमवाल और मैनेजिंग डायरेक्टर रेनू बांगरू जी के दिशा निर्देशानुसार वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया l
कार्यक्रम में डॉक्टर हरजिंदर सिंह बेदी एस डी एम धार कलां मुख्य अतिथि के रूप में, श्री हिमांशु उन्देरिया   2 आई सी 121  बटालियन बी एस एफ तथा श्रीमती पुष्पा पठानिया वाइस चेयरपर्सन जिला परिषद पठानकोट गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में, और श्री विजय शर्मा जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी पठानकोट, श्री करतार सिंह एक्स चेयरमैन ब्लाक समिति कार कलां, श्री दीपक पठानिया चीफ मैनेजर एसबीआई पठानकोट, श्री बलकार सिंह सरपंच ग्राम पंचायत कोट, श्री मोहन शर्मा ए एस आई पठानकोट, श्रीमती कमलेश सरपंच ग्राम पंचायत शाहपुर कंडी, श्री जितेंद्र सिंह सरपंच ग्राम पंचायत भराल, श्री पूर्ण धीमान सरपंच ग्राम पंचायत लेहरून, श्री मति अंजू बाला सरपंच ग्राम पंचायत रानीपुर उपरला, श्री मति रेनू बाला सरपंच ग्राम पंचायत बिरकुली, श्री करनैल सिंह सरपंच ग्राम पंचायत अडेलि तथा श्री मति पूनम सरपंच ग्राम पंचायत मट्टी, विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुएl
केंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल के एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर गुलजार सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा ज्योति प्रज्वलन करके किया गयाl
सर्वप्रथम स्कूल की छात्राओं ने मां दुर्गा के नौ रूपों में असुरों का नाश करके माँ दुर्गा स्तुति की जिस से सतयुग से भारत में नारी सशक्तीकरण पर बल दिया जाता था यह दर्शाया गयाl 
कार्यक्रम में नर्सरी, के जी वन, कक्षा 2 तथा कक्षा 4 के बच्चों ने चाइना का, के जी वन के लड़कों ने अमेरिका का, kg2 के छात्रों ने फ्रांस का कक्षा 1 के छात्रों ने दुबई का कक्षा 2 की छात्राओं ने अमेरिका का, कक्षा 3 के छात्रों ने क्यूबा का, कक्षा चार की छात्राओं ने कोलंबिया का, कक्षा 5 तथा कक्षा आठ के छात्रों ने अफ्रीका का, कक्षा 6 और 7 के छात्रों ने साउथ कोरिया का, हाई स्कूल के छात्रों ने पंजाबी भांगड़ा तथा छात्राओं ने पंजाबी गिद्दा डालकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिएl
मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में छात्रों के कार्यक्रम की प्रशंसा की और उनकी हौसला अफजाई कीl
स्कूल के चेयरमैन श्री विधि एस सिंह जमवाल ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा के साथ-साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास की तरफ ध्यान देना है और स्कूल अपने छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम का आयोजन करता रहेगा इस अवसर पर स्कूल के सारे स्टाफ ने बहुत मेहनत से काम किया जिसके लिए चेयरमैन सर ने उनको बधाई दीI कार्यक्रम के अंत में प्रिंसिपल डॉ शिवानी सिंह जी ने बच्चों को शाबाशी दी और अतिथियों, मीडिया तथा आए हुए सभी गणमान्य व्यक्तियों का धन्यवाद कियाI
मंच संचालन का सारा काम विजय सिंह एच ओ डी इंग्लिश डिपार्टमेंट जी ने संभालाI

इस अवसर पर तवी इंजीनियरिंग कॉलेज के डायरेक्टर डॉ दीपक शर्मा, एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर कर्नल हरि सिंह, स्कूल के कोऑर्डिनेटर विजय सिंह परिहार तथा स्कूल का सारा स्टाफ उपस्थित रहा I

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top