बटाला 25 नवंबर (अविनाश शर्मा ) भगवंत सिंह मान, मुख्यमंत्री पंजाब की निर्देशों के तहत जिला प्रशासन गुरदासपुर द्वारा जिले के अलग-अलग गांवो और शहरों में लोगों की शिकायते सुनने के लिए विशेष कैंप लगाने की विशेष मुहिम शुरू की गई है। इसी लड़ी के तहत जनाब मुहम्मद इश्फाक, डिप्टी कमीश्नर गुरदासपुर द्वारा श्री हरगोबिंदपुर ब्लॉक के गांव माडी बुच्चियां में विशेष कैंप लगा कर अलग-अलग गांवो के वासियों की मुश्किलें सुनी गई और अधिकारियों को उन मुश्किलों का निपटारा करने के निर्देश दिये। इस दौरान नायब तहसीलदार निर्मल सिंह, जसवीर सिंह डी.एस.पी, गुरजीत सिंह बीडीपीओ, एक्सीयन हरजोत सिंह, सरपंच मनजीत कौर सहित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
मीटिंग दौरान लोगों ने अपने गांवो के विकास कार्यो सहित अलग-अलग समस्याएं डिप्टी कमीश्नर के समक्ष रखी। निशानदेही, इंतकाल, बिजली से संबधित, राशन, डिप्पू नजदीक स्थान पर तबदील करने संबधी, जमीनी झगडे, गंदे पानी की निकासी के मामले आदि ध्यान में लाये गये। इन सभी मामलों को सुनने के बाद डिप्टी कमीश्नर ने मौके पर उपस्थित विभागों के अधिकारियों को निर्देश किये कि वह पहल के अधार पर इन समस्याओं को हल करे।
इस दौरान डिप्टी कमीश्नर ने लोगों को सम्बोधित करते हुए समाजिक सुरक्षा के मुदे की ओर ध्यान देने के लिए प्रेरित करते हुए उपस्थित किसानों ने कहा कि वह कृषि क्रैडिट कार्ड जरूर बनाए, क्योंके इस पर मिलने वाले पैसे पर 4 फीसदी ब्याज लगता है और किसान अपनी जरूरतें इसके द्वारा पूरी कर सकता है। उन्होने किसानों को फारमर प्रौडूसर आरगेनाईजेशन के तहत किसान ग्रुप बनाने के लिए कहा और साथ ही उन्होने औरतों को सैल्फ हैल्प ग्रुप बनाने के लिए प्रेरित किया।
डिप्टी कमीश्नर ने आगे बताया कि मगनरेगा के तहत औरतों को वन मित्र रखने के लिए उनके जॉब कार्ड बनाए जाए। उन्होने बताया कि इससे एक औरत को वार्षिक 26 हजार की आमदन होती है। वन मित्र द्वारा औरते पौधे की संभाल करती है। उन्होने गांवो के सरपंचो को औरतों को अधिक से अधिक जॉब कार्ड बनाने के लिए कहा ताकि वह आर्थिक स्तर पर मजबूत हो सके। उन्होने मुद्रा योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, सुरक्षा जीवन बीमा योजना, आयूशमान स्वास्थ्य बीमा योजना का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए भी प्रेरित किया।
उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन द्वारा रोजना सुबह 11 बजे से 12 बजे तक एक घंटा वैबएक्स एप द्वारा ऑनलाईन मुश्किले भी सुनी जाती है। इसके इलावा जिला प्रशासन द्वारा 6239301830 वाट्सअप हैल्प लाईन नंबर भी जारी किया गया, जिस पर जिला वासी अपनी शिकायत/समस्या भेज सकते है।
कैप्शन- डिप्टी कमीश्नर गुरदासपुर जनाब मुहम्मद इश्फाक, गांव माडी बुच्चियां में लोगों की समस्याओं को सुनते हुए।
.jpeg)