विधायक अमनशेर सिंह शैरी कलसी द्वारा श्री अमृतसर रोड का कार्य करवाया गया शुरू

0
बटाला 25 नवंबर (  अविनाश शर्मा   ) अमनशेर सिंह शैरी कलसी, हल्का विधायक द्वारा विधानसभा हल्का बटाला में करवाए जा रहे विकास कार्यो की लड़ी के तहत बटाला श्री अमृतसर रोड़ सडक का काम शुरू करवाया गया, जिससे लोगों को आने-जाने में बडी सुविधा मिलेगी। सडक के काम की शुरूआत विधायक शैरी कलसी के भाई अमृत कलसी द्वारा करवाई गई। इस दौरान सुखजिन्द्र सिंह, राकेश तुली, प्रिंस रंधावा, वरूण बांसल, नरेश गोयल, सतीश अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, कुजभूषण बांसलख् मुनीश अग्रवाल आदि उपस्थित थे।
इस दौरान अमृत कलसी ने कहा कि इस सडक के बनने  से लोगों को यातायात में सुविधा मिलेगी। उन्होने कहा कि विधायक शैरी कलसी द्वारा बटाला शहर में लोगों की सुविधा के लिए अलग-अलग विकास कार्य करवाए जा रहे है, जो काफी लंबे समय से नही हो सके थे। बटाला में किये गये विकास कार्यो की बात करते हुए उन्होने बताया कि विधायक शैरी कलसी द्वारा 60 लाख रूपये की लागत से लीक वाला तलाब में सडकों का काम शुरू करवाया गया। वार्ड नंबर 41 और 42 (ठठियारा मौहल्ला)  में पिछले 25 वर्षो से रूकी सडक का काम शुरू करवाया गया है, जिसकी लागत 69.70 लाख है। इसी तरह 27 लाख रूपये की लागत से गोबिंद नगर भुल्लर रोड में सडक का काम करवाया गया।
उन्होने आगे कहा कि बटाला डेरा बाबा नानक फलाई ओवर के नीचे सडक का निर्माण करवाया गया। चंद्र नगर और मुर्गी मौहल्ला से अनाज मंडी तक सडक का निर्माण करवाया गया। उन्होने आगे कहा कि विधायक शैरी कलसी द्वारा बटाला शहर में लोगों की सुविधा के लिए सुचारू ढंग से विकास कार्य करवाए जा रहे है और हल्का बटाला को विकास के पक्ष का हल्का बनाने के लिए दिन रात मेहनत की जा रही है।
इस अवसर पर सुखजिन्द्र सिंह ने विधायक शैरी कलसी का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस सडक के बनने से न केवल शहर वासियों बल्कि नजदीक जिलों और राज्यों के लोगों को आने-जाने की राहत मिलेगी। उन्होने कहा कि आप पार्टी की जब से सरकार बनी है, उस समय से विधायक शैरी कलसी द्वारा शहर बटाला में अलग-अलग विकास कार्य करवाए जा रहे है, जिससे शहर वासियों को बहुत सुविधा मिलेगी।

कैप्शन- सडक के काम की शुरूआत करते हुए विधायक शैरी कलसी के भाई अमृत कलसी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top