जिला प्रशासन अधूरा सड़क निर्माण कार्य पूरा करें
सुजानपुर/दुनेरा 11दिसम्बर( पंकज ) पठानकोट-चम्बा राष्ट्रीय राजमार्ग सिम्बल से दुनेरा तक गड्डों से भरा होने कारण जहां नारकीय बना हुआ है वहीं भडमोता से सुकरेत, भून, धारकलां आदि इस मार्ग को एक तरफ बना कर वर्ष भर से छोड़ देने कारण भारी सड़क हादसों का कारण बन गया है। जबकि प्रशासन इस और से अपनी आंखें बंद करके बैठा किसी बड़े हादसे का शायद इंतजार कर रहा है। एक वर्ष से मुरम्मत का कार्य अधर में छोड़ने से इस सड़क से निकलना लोगों के लिए बेहद कठिन हो गया है इस संबंधी जानकारी देते हुए
सरपंच सुकरेत ठाकुर बलवान सिंह , रविंदर कुमार, अमर सिंह , कृपाल सिंह ने प्रशासन खिलाफ रोष व्यक्त करते हुए कहा कि सड़क की हालत को दिखाते हुए कहा कि पठानकोट-चम्बा राष्ट्रीय राजमार्ग की मरम्मत का कार्य केंद्रीय लोक निर्माण विभाग द्वारा शुरू कराया गया था मगर सिम्बल भदमोता से पंजाब हिमाचल प्रदेश की सीमा कटोरी बंगला तक के मुरम्मत का कार्य एक वर्ष पहले अधूरा ही छोड़ दिया गया। समय के अधूरा चलते अब इस दो राज्यों को जोड़ने वाली प्रमुख सड़क नरकीय रूप धारण कर चूकी है। जगह जगह बड़े बड़े गड्ढे रोजाना हादसों का कारण बनते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन पता नहीं क्यों इस बेहद महत्वपूर्ण सड़क की इस घटिया हालत की तरफ अपनी आंखें मूंद कर बैठा है जबकि किसी भी राज्य के विकास का अंदाजा उसके मुख्य मार्गों की हालत से लगता है। उन्होंने कहा कि डलहौजी, चम्बा, भरमौर, आदि के लिए रोजाना सैंकड़ों यात्री वाहनों पर इन गड्डों से निकलने समय जिला प्रशासन व पंजाब सरकार की कारगुजारी पर जरूर सवाल खड़े करते होंगे। उन्होंने कहा कि
जिला प्रशासन पठानकोट व पंजाब सरकार मुख्यमंत्री भगवंत मान गुहार लगाई कि पठानकोट-चम्बा राष्ट्रीय राजमार्ग जो पंजाब हिमाचल को जोड़ने वाली मुख्य सड़क दयनीय हालत की तरफ निजी तौर पर ध्यान देकर निर्माण कराकर यात्रियों व स्थानीय लोगों को हादसों से बचाने के लिए सड़क निर्माण कार्य पूरा कर कर लोगों को रात दी जाएगी फोटो सुजानपुर 7
.jpeg)