सुजानपुर 1 दिसंबर (पंकज, अविनाश) :जिला पठानकोट के नवनियुक्त जिला शिक्षा अधिकारी सेकेंडरी राजेश कुमार की ओर आज अपना चार्ज संभालने के बाद लाला लाजपत राय सीनियर सेकेंडरी स्कूल सुजानपुर का निरीक्षण किया इस मौके पर इंचार्ज श्री सुरेंद्र सिंह ठाकुर एवं स्टाफ मेंबर्स ने आज नवनियुक्त जिला शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार को बुके देकर सम्मानित किया इस मौके पर उन्होंने स्कूल के अध्यापकों की हाजिरी, बच्चों की हाजिरी, मिड डे मील, साइंस लैब ,कंप्यूटर लैब का निरीक्षण किया इस मौके पर नवनियुक्त जिला शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार ने कहा कि जिले में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार उनकी पहली प्राथमिकता है उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार तथा शिक्षा विभाग की ओर से जो विद्यार्थियों के योजनाएं चलाई गई है उनका कुशल क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा ताकि कोई भी योग्य
विद्यार्थी इन योजनाओं के लाभ से वंचित ना रहे उन्होंने सभी अध्यापकों से कहा कि वह अपनी ड्यूटी पूरी जिम्मेदारी से निभाए उन्होंने कहा कि अध्यापक स्कूल में समय पर पहुंचे तथा अपने कार्य को पूरी लगन तथा मेहनत से करें क्योंकि यह हर अध्यापक का फर्ज बनता है कि वह बच्चों को योजनाबद्ध ढंग से समयबद रूप से पाठ्यक्रम की तैयारी करवाएं तथा कमजोर बच्चों पर ज्यादा फोकस करें शिक्षण की नवीन विधियों का ज्यादा से ज्यादा प्रयोग करें ताकि बच्चे पढ़ाई में ज्यादा से ज्यादा रुचि लें इस मौके पर सहायक जिला शिक्षा अधिकारी राजेश्वर सलारिया, सुरेंद्र सिंह ठाकुर कौशल कुमार,संजीव कुमार ,अरुण कुमार ,, सुरेंद्र कुमार , नवनीत शर्मा ,सुदर्शन कुमार ,सुषमा रानी, सुदेश, सुनीता रानी ,अनु महाजन, भवानी ठाकुर, निधि महाजन, कश्मीर कौर ,जसवंत सिंह, सतीश कुमार, अनुपम बजाज, शिवानी महाजन, अनामिका महाजन, संध्या, संदीप मौजूद थे ।
.jpeg)