10 ग्राम हैरोइन सहित जश्रप्रीत काबू, पुलिस रिमांड पर

0
अबोहर, 31 अगस्त (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी मनजीत सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी मनजीत सिंह, एसपी हैडक्वाटर मोहन लाल, एसपी गुरमीत सिंह, डीएसपी अरूण मुंडन, डीएसपी बल्लुआना देहाती अवतार सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नगर थाना 2 के प्रभारी चंद्रशेखर, एएसआई सुखमिंद्र सिंह पुलिस पार्टी सहित ठक्करआबादी रोड की तरफ जा रहे थे कि एक युवक संदिग्ध अवस्था में आता दिखाई दिया। शक के आधार पर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 10 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। आरोपीकी पहचान जश्रप्रीत पुत्र सुखदेव सिंह वासी रामनगर हालाबाद सरकूलर रोड अबोहर के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ नगर थाना 2 में मामला दर्ज किया गया। आरोपी को न्ययाधीश मैडम जसप्रीत कौर की अदालत में पेश किया गया जहां से उसे पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top