नाबालिग लडक़ी से गैंगरेप करने वाले मौसेरे भाई आर्यन व जोनी काबू

0

अबोहर, 31 अगस्त (शर्मा/सोनू): नगर थाना 2 के प्रभारी चंद्रशेखर, सबइंस्पैक्टर जसविंद्र सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने बलात्कार के मामले में दो चचेरे भाई आर्यन पुत्र सिकंदर वासी आर्य नगरी अबोहर व जोनी पुत्र तेलू राम वासी आर्य नगरी अबोहर को बठिण्डा जेल से प्रोटैक्शन वारंट पर लाकर अबोहर में अदालत में पेश किया गया जहां से दोनों को पुलिस रिमांड पर भेज दिया। जानकारी अनुसार नगर थाना पुलिस ने मुकदमा नं. 87, 13.8.23 भांदस की धारा 376 डी, 506, 6 पोस्को एक्ट के तहत नाबालिग लडक़ी के साथ गैंगरेप करने के आरोप में आर्यन व जोनी के खिलाफ मामला दर्ज किया था। लडक़ी के 164 के बयान करवाये गये और मेडीकल रिपोर्ट आने के बाद धारा में बढ़ौतरी की गई थी। दोनों युवकों के खिलाफल तलवंडी साबो में बलात्कार का मामला दर्ज है इसलिए दोनों बठिण्डा जेल में बंद हैं। मामले की जांच जारी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top