लूटपाट करने वाले तीन आरोपी काबू, पुलिस रिमांड पर

0
अबोहर, 31 अगस्त (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी मनजीत सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी मनजीत सिंह, एसपी हैडक्वाटर मोहन लाल, एसपी गुरमीत सिंह, डीएसपी अरूण मुंडन, डीएसपी बल्लुआना देहाती अवतार सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए थाना बहाववाला के प्रभारी बलविंद्र सिंह टोहरी, एएसआई सुखपाल सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने लूटपाट व चोरी करने वाले तीन आरोपियों हजूर अली उर्फ मगर पुत्र रजाक, सदामबुच्चा पुत्र नजीर वासी लखोवाली थाना हनुमानगढ़ टाईन, शोकत अली पुत्र ईशाक मुहम्मत वासी रूप नगर जिला हनुमानगढ़ को काबू कर न्यायाधीश अर्जुन सिंह की अदालत में पेश किया जहां से तीनों को पुलिस रिमांड पर भेज दिया। जानकारी अनुसार थाना बहाववाला पुलिस ने सुनील कुमार पुत्र ओमप्रकाश वासी दोदेवाला के बयानों पर उसके साथ लूटपाट व चोरी के आरोप में मुकदमा न. 97, 29.8.23, 379, 379बी, 411, 34 आईपीसी के तहत तीनों हजूर अली उर्फ मगर पुत्र रजाक, सदामबुच्चा पुत्र नजीर वासी लखोवाली थाना हनुमानगढ़ टाईन, शोकत अली पुत्र ईशाक मुहम्मत वासी रूप नगर जिला हनुमानगढ़ के खिलाफ मामला दर्ज किया था। डीएसपी देहाती बल्लुआना अवतार सिंह ने बताया कि लूटपाट व चोरी करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा। मामले की जांच जारी है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top