अबोहर, 31 अगस्त (शर्मा/सोनू): सदर थाना अबोहर के अंतर्गत आते गांव रायपुरा निवासी सुनील कुमार पुत्र बुधराम पर गली के कब्जे को लेकर पड़ौसियों ने हमला कर दिया। सुनील कुमार को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। उसने बताया कि उसपर हमला करने वाले पड़ौसी भूपराम व उसका बेटा गोपी, दूसरा बेटा सत्तु, पत्नी गमत्री देवी व ताराचंद, मोहन लाल, सुरेश कुमार ने मारपीट कर घायल कर दिया। उसकी ऊंगली क्रैक हो गई है। गांव के सरपंच जयराम ने अस्पताल पहुंच कर उसका हाल जाना। सुनील कुमार ने मांग की है कि उसपर हमला करने वालों पर सख्त कार्यवाई की जाये। उसने बताया कि तीन दिन हो चुके हैं पुलिस ने उसके ब्यान नहीं लिए हैं।
.jpeg)