शिव दुर्गा मंदिर प्रेम नगर दारा सलाम में विभिन्न सामाजिक संगठनों की बैठक हुई ।

0
 प्रभु श्री राम जी के भक्तों द्वारा 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्री राम जी के विराजमान होने की खुशी में तथा उस दिन को दीवाली की तरह मनाने के लिए सामूहिक निमंत्रण देने के साथ  20 जनवरी को भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी 



बटाला (अविनाश शर्मा, संजीव नेयर) आज श्री शिव दुर्गा मंदिर प्रेम नगर दारा सलाम में विभिन्न सामाजिक संगठनों की बैठक हुई और प्रभु श्री राम जी के भक्तों द्वारा 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्री राम जी के विराजमान होने की खुशी में तथा उस दिन को दीवाली की तरह मनाने के लिए सामूहिक निमंत्रण देने के साथ  20 जनवरी को भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी । पंडित शंभू प्रसाद शर्मा ने 
  अयोध्या से आये हुये निमंत्रण पत्रों के साथ अक्षत कलश की विस्तृत जानकारी दी । 500 साल की कानूनी लड़ाई और लगभग 1.74000 हिन्दुओं की शहीदी के पश्चात् अब भगवान श्री राम 22 जनवरी 2024 को अपने गर्भ गृह में प्रवेश करेंगे। इस शुभ मुहुर्त और राम भक्तों का राम के  प्रति समर्पण भाव को देखते हुये समस्त मोहल्ला निवासियों  ने 20 जनवरी 2024 शनिवार को शोभा यात्रा निकालने का संकल्प लिया। शोभा यात्रा पुरानीं कनक मण्डी होते हुये प्रेम नगर (दारास्लाम) भ्रमण करते हुये एवं श्रीराम भजनों के साथ झूमते हुये श्री शिव दुर्गा मन्दिर में समापन किया जायेगा, इसका मुख्य उद्देश्य अक्षत कलश का सबको दर्शन कराना कौर २२ ता० के कार्यक्रम को पुनः एक बार सबको अवगत कराके प्रभु श्री राम के स्थापना दिवस को भव्य रूप में मनाकर  एक नयी दीपावली का शुभारम्भ करना है, ताकि हर घर मै प्रभु श्री राम और हनुमान का वाश हो और हर प्रकार से  सुख समृद्धि बनीं रहे , सबका कल्याण हो।
 इस अवसर पर पंडित शंभू प्रशाद शर्मा, वेद प्रकाश शर्मा, विजय कुमार, प्रिंस शर्मा, नेता धीरज वर्मा, राजेश राजू, गुरप्रीत शाना एमसी, मनोज अरोड़ा, संजीव शर्मा, पुनीत महाजन बांका, नीला प्रधान, संजीव महाजन, जुगिंदर पाल वर्मा  आदि उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top