बटाला, 15 जनवरी (अविनाश शर्मा, संजीव नैयर): थाना घुमाण की पुलिस ने चोरी के तीन मोटर साइकिलों सहित 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
इस संबंधी जानकारी देते हुए थाना घुमाण के एस.एच.ओ परमिन्द्र सिंह ने बताया कि एस.एस.पी बटाला अश्विनी गोटियाल और डी.एस.पी श्री हरगोबिन्दपुर साहिब राजेश कक्कड़ के दिशा निर्देशों के तहत पुलिस द्वारा समाज विरोधी तत्वों के विरुद्ध विशेष मुहिम चलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि इसी श्रृंखला के तहत ए.एस.आई गुरजीत सिंह ने पुलिस पार्टी सहित गुप्त सूचना के आधार पर गांव पुल सूआ पंडोरी से नाकाबंदी दौरान 3 व्यक्तियों को तीन चोरी के मोटर साइकिलों सहित काबू किया है। उन्होंने कहा कि पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान भुपिन्द्र सिंह, वीरू व हरप्रीत सिंह तीनों निवासी पंडोरी के तौर पर हुई है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने उक्त तीनों व्यक्तियों को गिरफ्तार करके उनके तथा उनके एक साथी के विरुद्ध केस दर्ज कर दिया है।
.jpeg)