समुद्र पर बना अटल सेतु विकसित भारत की छवि प्रस्तुत करता है
बटाला (अविनाश शर्मा)लोकसभा हलका गुरदासपुर के वरिष्ठ नेता और हिमालय परिवार संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष परमजीत सिंह गिल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत प्रगति और समृद्धि के पथ पर है और अब देश की प्रगति को कोई नहीं रोक पाएगा।
गिल ने कहा कि पिछले नौ सालों में देश में बड़ी विकास क्रांति आई है जिसके तहत जम्मू कश्मीर से लेकर कन्या कुमारी तक हर राज्य में बड़ी परियोजनाएं दी गई हैं।
गिल ने कहा कि अब जिस तरह से मुंबई में समुद्र के बीच सबसे लंबा पुल अटल सेतु का निर्माण हुआ है और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा इस पुल को देश की जनता को समर्पित किया गया है, उसने विकास की इबारत लिखी है।
गिल ने कहा कि समुद्र पर बने देश के सबसे लंबे पुल से विकसित भारत की छवि उभरी है, जिसने दुनिया को दिखाया है कि भारतीयों के लिए कोई भी काम मुश्किल नहीं है और देश के विकास और समृद्धि के लिए चाहे समुद्र में भी रास्ता क्यों न बनाना होगा, देश अब पीछे मुड़कर नहीं देखेगा।
गिल ने कहा कि 2016 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के समुद्र पर बनने वाले इस पुल की आधारशिला रखी थी और अब उन्होंने इसे देश को समर्पित कर दिया है, जिसके साथ ही नवी मुंबई और पुरानी मुंबई के बीच का सफर जो पहले 2 घंटे में हो जाता था, लेकिन अब इसमें सिर्फ 20 मिनट लगेंगे।
गिल ने कहा कि इस पुल की लागत 17843 करोड़ है और यह पुल 21.8 किलोमीटर लंबा है जो समुद्र में 16.5 किलोमीटर और जमीन पर 5.5 किलोमीटर है और इस पुल की अवधि 100 साल तय की गई है। इसके साथ ही सुरक्षा के मद्देनजर 400 सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं.
.jpeg)