श्री राम की भक्ति और रंग में रंगा नजर आया पूरा देश: परमजीत सिंह गिल।

0
 रामलला की मूर्ति में विष्णु के 10 अवतारों की झलक आकर्षण का केंद्र बनी

 बटाला (अविनाश शर्मा, संजीव नैयर ) लोकसभा क्षेत्र गुरदासपुर के वरिष्ठ नेता एवं हिमालय परिवार संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष परमजीत सिंह गिल ने कहा कि आज पूरा देश श्री राम की भक्ति और रंग में रंगा नजर आ रहा है।  जिधर देखो उधर सभी शहर भगवा रंग में रंगे नजर आ रहे हैं और राम भक्तों में काफी खुशी का माहौल है।

 उन्होंने कहा कि अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की बड़े पैमाने पर तैयारी चल रही है और 22 जनवरी को वह शुभ घड़ी आने वाली है जिसका करोड़ों राम भक्तों को सदियों से इंतजार था।

 गिल ने कहा कि पहले करोड़ों राम भक्त श्री राम जी को पुकारते थे और अब वह दिन आ गया है जब राम जी अयोध्या पधारे हैं, इस अवसर पर उन्होंने सभी देशवासियों को अपने-अपने शहरों और क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर दिवाली मनाने की अपील की। साथ ही उन्होंने विरोधियों से अपील की कि वे अपनी संकीर्ण मानसिकता त्यागें और इस शुभ और ऐतिहासिक दिन में भाग लें।

 गिल ने कहा कि अयोध्या में प्रतिष्ठित की जा रही श्री राम लला की प्रतिमा में विष्णु के दस अवतारों की झलक होगी, जिनमें मत्स्य अवतार, कुरम अवतार, वराह अवतार, नर सिंह अवतार, वामन अवतार, परशुराम अवतार, राम अवतार , कृष्ण अवतार, बुद्ध अवतार और कल्कि अवतार देखने को मिलेंगे जो बहुत ही मनमोहक और आकर्षण का केंद्र है।

 इस मौके पर गिल ने एक बार फिर देश के सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि आइए 22 जनवरी को हम अपने घरों में दीपक जलाकर श्री रामजी के प्रति अपनी भक्ति और सम्मान दिखाएं और पूरी दुनिया को एकता का संदेश दें ता कि भारत में एक बार फिर राम राज स्थापित हो और सभी लोग सुखी जीवन जी सकें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top