बटाला, 20 जनवरी:
श्री ध्यानपुर धाम के वर्तमान गद्दीनशीन श्री श्री 1008 महाराज श्री राम सुंदर दास जी ने संगत को 22 जनवरी के दिन अपने घरों में दीपमाला करके भगवान श्री राम जी की पूजा अर्चना करने का संदेश दिया है। उन्होंने एक कार्यक्र म दौरान संबोधित करते हुए कहा कि अयोध्या में 500 वर्ष बाद श्री राम जी के मंदिर की स्थापना हो रही है और इस दिन हम सभी को भगवान श्री राम जी की पूजा अर्चना करके अपने घरों की छतों पर भगवान श्री राम जी की झंडे लगाने चाहिए और शाम को दीपमाला करके इस स्थापना दिवस को दीपावली की तरह मनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले श्री राम मंदिर कार्यक्र म का हिस्सा बनना चाहिए क्योंकि हमारी पीढी को यह अवसर सदियों बाद मिला है।उन्होंने कहा कि भगवान श्री राम जी की जन्म भूमि अयोध्या में बन रहे श्री राम मंदिर को लेकर समूह देशवासियों में भारी खुशी की लहर है और देशवासियों की प्रार्थनाओं के चलते ही यह सब संभव हो सका है। उन्होंने कहा कि हम सभी बहुत ही भाग्यशाली हैं कि हमें इस ऐतिहासिक पलों का गवाह बनने का अवसर मिलेगा। उन्होंने सभी देशवासियों से अपील की है कि हर घर से कम से कम एक सदस्य अयोध्या के कार्यक्र म में शामिल होना चाहिए और अगर किसी कारणवश वह अयोध्या नहीं पहुंच पाते हैं तो उस दिन हर देशवासी अपने-अपने घर और क्षेत्र में ही इस कार्यक्र म का हिस्सा बन कर प्रभु श्री राम की प्रसन्नता में भागीदार बन सकते हैं।
.jpeg)