बटाला (अविनाश शर्मा, संजीव नैयर) आर.डी.खोसला डी.ए.वी. मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल बटाला की लड़कियों ने अंडर -17 शतरंज खेल में पुनीत भक्त, जिया, सोनाक्षी शर्मा,मान्या और चाहत ने जिला गुरदासपुर में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर -14 टीम में नीतिका वर्मा, धृतिका, लक्षिता शर्माऔर जसलीन कौर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। टेबल टेनिस खेल में अंडर -17 लड़कियों की टीम मेंअशमीत कौर, मनदीप कौर, हिमानी शर्मा, रिया, गुरलीनप्रीत कौर जिला स्तर पर प्रथम स्थान पर रहीं। अंडर -14 टीम में अदाप्रीत कौर, गुरसीरतप्रीत कौर, कीरतप्रीत कौर और जशनदीप कौर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय के चेयरमैन श्री अरविंद खोसला, प्रेसिडेंट श्री अजय खोसला और प्रधानाचार्या डॉ. बिंदु भल्ला ने सफलता प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाने वाली छात्राओं उनके अभिभावकों और कोच श्रीमती श्रेष्ठा शर्माऔर स. तरलोक सिंह को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने छात्राओं को खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया और कहा के स्वास्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का निवास होता है इसलिए बच्चों के सर्वपक्षीय विकास के लिए शिक्षा के साथ खेलों में भाग लेना भी अनिवार्य है।
.jpeg)