सब इंस्पेक्टर खुशबू शर्मा सिटी थाना बटाला इंचार्ज नियुक्त सिटी थाना एरिया को नशा मुक्त करना मेरा पहला कर्तव्य , खुशबू शर्मा ।

0



 बटाला (अविनाश शर्मा , संजीव नैयर)

 बटाला के एस एसपी श्री अश्विनी गोटियाल जी के दिशा निर्देश पर  सब इंस्पेक्टर खुशबू शर्मा जी को सिटी थाना बटाला का इंचार्ज लगाया गया  अमृतसर में  बढ़िया सेवाएं निभाने के बाद पंजाब सरकार द्वारा की गई  बदलियों  और चुनाव कमीशन की हीदायतो तहत सब इंस्पेक्टर  खुशबू शर्मा को बटाला  सिटी थाना का इंचार्ज नियुक्त किया गया  सब इंस्पेक्टर खुशबू शर्मा जी ने फास्ट मीडिया अखबार से विशेष बातचीत करते हुए बताया कि सिटी थाना में आने वाले हर  अच्छे व्यक्ति को पूरा सम्मान  दिया जाएगा और उनकी पूरी सुनवाई होगी और बटाला शहर में क्राइम और नशा करने वालों को किसी भी कीमत में बक्सा नहीं जाएगा  उन्होंने आगे कहा कि नशा करने वाले  और बेचने वाले बाज आ जाएं  नहीं तो किसी भी सूरत में बक्शे नहीं जाएंगे और बटाला शहर की जनता से अपील की की वह पुलिस व प्रशासन का साथ दे ताकि शहर का सुधार हो सके  और उन्होंने आगे बताया कि शहर वासी  अपनी दुकानों की हद में ही अपना सामान बाहर लगे ताकि जनता को किसी किस्म की कठिनाई का सामना न करना पड़े  ताकि ट्रैफिक का जाम न लग सके  और लोग आराम से ट्रैफिक समस्या से निजात पा सके

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top