सैना और सिविलियन में आपसी तालमेल ज़रूरी- एडम कमांडेंट आर के झा
पठानकोट : व्यापार मंडल ममून का प्रतिनिधि मंडल चैअरयैन दलबीर सिंह, अध्यक्ष संजीव महाजन की अध्यक्षता में मामून कैंट में एडम कमांडेंट कर्नल आर के झा से मिला! इस औपचारिक बैठक में एडम कमांडेंट ने प्रतिनिधि मंडल का स्वागत करते हुए कहा कि सेना न केवल देश की सुरक्षा के लिए तत्पर रहती है बल्कि देश के नागरिकों के सहयोग के लिए भी वचनबद्ध है उन्होंने सैना और सिविलियन में तालमेल होना जरूरी बताया ताकि हमारे क्षेत्र के आसपास का वातावरण सुखमय रहे और किसी भी प्रकार की देश विरोधी गतिविधि यहां पर ना हो उन्होंने सेना की तरफ से व्यापार मंडल को हर प्रकार के सहयोग का आश्वासन दिया।
व्यापार मंडल मामून अध्यक्ष संजीव महाजन ने बताया कि व्यापार मंडल मामून को सेना की तरफ से हमेशा सहयोग मिलते आया है चाहे वह सफाई अभियान के लिए हो या मामून में अवस्थित खड़े ऑटो चालकों, यातायात की समस्या को पैदा करते थ्री व्हीलर चालको के लिए ऑटो स्टैंड की व्यवस्था करने का रहा हो साथ ही पानी एवं रोशनी की व्यवस्था की सुविधा का हो। व्यापार मंडल मामून सेना के इस सहयोग और उपकार को हमेशा याद रखता है और इसके लिए वह हमेशा सेना के ऋणी है। व्यापार मंडल मामून प्रतिनिधि मंडल द्वारा एडम कमांडेंट को सैनिक पब्लिक ऑटो स्टैंड के स्थापना दिवस पर होने वाले कार्यक्रम के लिए निमंत्रण दिया गया जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनजीत बल्ली, निखिल लूथरा, महासचिव केशव अग्रवाल भी उपस्थित रहे।
.jpeg)