तहसील व कोर्ट में आने वाले वकीलों, लोगों व अन्य कर्मचारियों को हो रही परेशान
अबोहर, 17 अगस्त (शर्मा/सोनू): अबोहर। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद अबोहर कोर्ट कॉम्पलैक्स में बरसाती पानी जमा होने से वकीलों, कर्मचारियों और आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि कोर्ट परिसर में पिछले करीब तीन दिनों से पानी जमा है, लेकिन अभी तक नगर निगम की ओर से इसे निकालने के लिए उचित व्यवस्था नहीं की गई है। पानी जमा होने के कारण तहसील और कोर्ट में अपने जरूरी कामों के लिए आने वाले लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं वकीलों और कोर्ट कर्मचारियों को भी रोजाना पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। कई स्थानों पर पानी इतना अधिक जमा है कि लोगों को अपने कपड़े व जूते बचाते हुए रास्ता पार करना पड़ रहा है। वकीलों तथा आम लोगों ने नगर निगम प्रशासन से मांग की है कि कोर्ट कॉम्पलैक्स में जमा बरसाती पानी को जल्द से जल्द निकालने के लिए पंप लगाकर उचित व्यवस्था की जाए। लोगों का कहना है कि कोर्ट और तहसील जैसे महत्वपूर्ण सरकारी परिसरों में इस तरह लंबे समय तक पानी जमा रहना प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि भविष्य में बारिश के दौरान जलभराव की समस्या न हो, इसके लिए स्थायी समाधान किया जाए, ताकि कोर्ट व तहसील में आने वाले लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
फोटो:1, कोर्ट कम्पलैकस में भरा पानी
.jpeg)