थाना खुईयांसरवर पुलिस ने रिमांड खत्म होने के बाद आरोपियों को अदालत में किया पेश
पंजाब।अबोहर (शर्मा, सोनू): थाना खुईयांसरवर पुलिस द्वारा 20 नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों को पुलिस रिमांड समाप्त होने के बाद अदालत में पेश किया गया, जहां से माननीय अदालत ने दोनों को जेल भेजने के आदेश जारी कर दिए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना खुईयांसरवर के प्रभारी परमजीत सिंह, एएसआई प्रगट सिंह और एएसआई गुरमेल सिंह की पुलिस पार्टी गश्त के दौरान गांव किलियांवाली की तरफ जा रही थी। इस दौरान सामने से दो युवक संदिग्ध अवस्था में आते दिखाई दिए। संदेह के आधार पर जब पुलिस पार्टी ने उनकी तलाशी ली, तो उनके कब्जे से 20 नशीली गोलियां बरामद हुईं।
पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपियों की पहचान संदीप कुमार पुत्र सुरेश कुमार तथा मनदीप सिंह पुत्र ढोगर राम, दोनों निवासी किलियांवाली के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी थी। रिमांड अवधि पूरी होने के पश्चात दोनों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत के तहत जेल भेज दिया गया है।
(फोटो कैप्शन: पुलिस पार्टी की गिरफ्त में नशीली गोलियों सहित पकड़े गए दोनों आरोपी।)
.jpeg)