सुजानपुर 15 फरवरी (ब्यूरो) : सुजानपुर शहर की एक मशहूर दुकान भाटिया क्लॉथ हाउस जीएसटी डिपार्मेंट द्वारा रेट की गई जीएसटी अधिकारियों की टीम बुधवार को सुबह 11:30 से लेकर देर रात तक भाटिया क्लॉथ हाउस में रिकॉर्ड की जांच की गई।
इस संबंधी जानकारी देते हुए जीएसटी टीम के अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि उनको ऊपर से आदेश आए हैं की भाटिया क्लॉथ हाउस की चेकिंग की जाए जिसके आधार पर उनके जीएसटी का रिकॉर्ड को कंगला गया है ।जो बिल काटे गए हैं उनको चेक किया गया है उन्होंने कहा कि उसमें कुछ त्रुटियां पाई गई है। जांच के बाद ही तय होगा कि जुर्माना कितना होगा अभी विभाग द्वारा जाच जारी है।
.jpeg)