अरोड़ा विकास मंच ने किया सम्मानित
अबोहर, 12 मार्च (शर्मा/सोनू): स्थानीय धर्म नगरी निवासी शैलेंद्र चुघ पुत्र स्व. श्री बनवारी लाल व माता श्रीमती रमा देवी ने नाईजीरिया ने अबोहर का नाम रोशन किया है। शैलेंद्र चुघ 2001 में नाईजीरिया गये व वहां पर शाने पंजाब एसोसिएशन नाजीरिया के प्रधान है तथा अपना काम कर रहे हैं। उनके पास अमेरिका की सिटीजन शिप है। शैलेंद्र चुघ गत दिनों अबोहर पहुंचे तो अरोड़ा विकास मंच ने उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रधान गगन चुघ, डॉॅ लतिका नागपाल, नरेंद्र चुघ, दर्शन लाल चुघ, रविंद्र सिडाना, सुभाष ठठई, बंटी वडेरा, सुदेश देवा, रजनी जल्होत्रा, सुरेंद्र गांधी उपस्थित थे।
.jpeg)