गायक अर्जुन ऐरी का पंजाबी गाना ' चर्चे ' दर्शकों द्वारा किया जा रहा काफी पसंद।
पठानकोट ( पंकज अविनाश शर्मा)
गायक अर्जुन ऐरी का पंजाबी गाना ' चर्चे ' दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है, जिसे लेकर गायक अर्जुन ऐरी ने अपने सभी चाहने वालों का दिल की गहराइयों से धन्यवाद किया। जिसे लेकर जानकारी देते उन्होंने बताया कि यह गाना म्यूजिक ट्रैक कंपनी की ओर से रिलीज किया गया है और इस गाने के प्रोड्यूसर सतनाम सत्ता और डायरेक्टर अमन सिंह हैं उन्होंने बताया कि इस गाने में उनकी सह गायिका निशा गोमा है, इसके लिरिक्स राज भूरवाला और म्यूजिक सनी डोगरा की ओर से दिया गया है, वहीं इसकी वीडियो में आर्टिस्ट के तौर पर उमा, हर्षित और खुशबू ने काम किया है। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी उनके माता रानी के भजन और सूफी गाने आ चुके है वहीं एक सूफी गाना ' मुर्शद' अभी कुछ दिन पहले रिलीज हुआ है, वह भी काफ़ी पसंद किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से उन्हें सभी का इतना आशीर्वाद और प्यार मिल रहा है उससे उनका हौसला काफी बढ़ रहा है और वह भविष्य में भी बेहतर से बेहतर गाने रिलीज करेंगे। तो वहीं उन्होंने अपनी इस कामयाबी का श्रेय माता-पिता, पत्नी, पारिवारिक सदस्यों और अपने सभी चाहने वालों को दिया।
.jpeg)
