लोक सभा चुनावों में पंजाबवासी आम आदमी पार्टी की नीतियों पर लगाएंगे मोहर : राजबीर कौर कलसी।

0

 लोक सभा चुनावों में पंजाबवासी आम आदमी पार्टी की नीतियों पर लगाएंगे मोहर : राजबीर कौर कलसी।



बटाला, (अविनाश शर्मा, संजीव नैयर)

लोक सभा हलका गुरदासपुर से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार और हलका बटाला के विधायक अमनशेर सिंह शैरी कलसी के हक में स्थानीय वार्ड नं. 19 काहनूवान रोड बटाला में अनु शर्मा द्वारा एक मीटिंग का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्र निवासियों और आप नेताओं ने शिरकत की। इस मीटिंग अमनशेर सिंह शैरी कलसी की धर्मपत्नी राजबीर कौर कलसी ने विशेष तौर पर शिरकत की और आप पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों से लोगों को अवगत करवाया। इस अवसर पर संबोधित करते हुए राजबीर कौर कलसी ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा अपने 2 वर्ष के कार्यकाल दौरान जहां राज्य के गांवों और शहरों की विकास पक्ष से नुहार बदली गई है, वहीं साथ ही हर वर्ग के लोगों बेहतर सुविधाएं मुहैया करवाई हैं। उन्होंने कहा कि विधायक शैरी कलसी द्वारा 2 वर्ष के कार्यकाल के दौरान हलका बटाला का रिकॉर्डतोड़ विकास करवाया गया है, वहीं साथ ही लोगों तक पहुंच करके उनकी मुश्किलों को प्राथमिकता के आधार पर हल करवाया है। 



उन्होंने कहा कि अब पार्टी हाईकमान द्वारा उनको लोक सभा हलका गुरदासपुर से उम्मीदवार घोषित करके बटाला निवासियों का मान बढ़ाया गया है, क्योंकि विधायक शैरी कलसी लोक सभा हलका गुरदासपुर के लोगों की मांगों और मुश्किलों को अच्छी तरह से जानते हैं और यदि लोगों द्वारा उनको लोक सभा हलका गुरदासपुर की सेवा करने का मौका दिया तो वह लोगों की आवाज बनकर लोक सभा में लोक सभा हलका के विकास में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी को लोगों द्वारा भारी समर्थन मिल रहा है और इन चुनावों में पंजाबवासी आम आदमी पार्टी की नीतियों पर मोहर लगाएंगे। इस अवसर पर सुखदेव धुपसड़ी, विनु काहलों, विजय प्रभाकर, पार्षद बलविन्द्र सिंह मिंटा, पार्षद सरदूल सिंह ,और आप वर्कर आदि उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top