कठुआ/
बिलावर, 15 अगस्त: राजकीय मॉडल उच्च माध्यमिक विद्यालय (GMHSS) बिलावर में 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह, गरिमा और देशभक्ति के साथ मनाया गया। समारोह में अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त (एडीसी) बिलावर विश्वजीत सिंह (जेकेएएस) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।मुख्य अतिथि ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा विभिन्न दलों द्वारा प्रस्तुत आकर्षक मार्च-पास्ट की सलामी ली। समारोह के दौरान देशभक्ति का माहौल देखने को मिला और उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान के साथ स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर एसपी (ऑप्स) अपर कठुआ प्रीतपाल सिंह, तहसीलदार बिलावर सुरिंदर सिंह, एसडीपीओ बिलावर नीरज पड्यार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, विद्यार्थी, विद्यालय स्टाफ और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
कार्यक्रम में देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं, जिन्होंने राष्ट्रीय एकता, अखंडता और गौरव की भावना को और मजबूत किया। समारोह का समापन राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति के संदेश के साथ हुआ।
.jpeg)