हिमाचल। मंडी : - पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सराज विधानसभा क्षेत्र में पंचायती राज संस्थाओं के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के सम्मान समारोह में शिरकत कर सभी प्रतिनिधियों को सम्मानित किया।
इस अवसर पर जयराम ठाकुर ने कहा कि लोकतंत्र की असली ताकत जनता और उसके चुने हुए जनप्रतिनिधि हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव करवाने को लेकर प्रदेश सरकार की मंशा शुरू से स्पष्ट नहीं थी। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक अधिकारों और जनता की आवाज के लिए लंबी लड़ाई लड़ी गई और अंततः सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद सरकार को चुनाव करवाने पड़े।
जयराम ठाकुर ने सभी नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि सभी जनप्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्रों के विकास और जनसेवा के लिए पूरी निष्ठा व प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।
सराज में पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मान, जयराम ठाकुर बोले- लोकतंत्र की असली ताकत जनता और जनप्रतिनिधि।
अगस्त 18, 2026
0
Tags
अन्य ऐप में शेयर करें
.jpeg)