सांबा/नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के जिला सांबा के लिए यह अत्यंत गर्व और ऐतिहासिक क्षण है। जिले के सपूत कर्नल रणवीर सिंह जम्वाल ने पर्वतारोहण (माउंटेनियरिंग) के क्षेत्र में विश्व रिकॉर्ड बनाकर इतिहास रच दिया है। उनकी इस अभूतपूर्व और ऐतिहासिक उपलब्धि पर देश के रक्षा मंत्री द्वारा उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
कर्नल रणवीर सिंह जम्वाल की इस ऐतिहासिक सफलता ने न केवल जम्मू-कश्मीर का मान बढ़ाया है, बल्कि पूरे देश को अंतरराष्ट्रीय पटल पर गौरवान्वित किया है। कठिन चुनौतियों और विषम परिस्थितियों को पार करते हुए पर्वतारोहण में यह विश्व कीर्तिमान स्थापित करना उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति और असाधारण साहस का प्रमाण है।
रक्षा मंत्री द्वारा किए गए इस सम्मान के बाद पूरे सांबा जिले में खुशी की लहर है। स्थानीय लोगों और खेल प्रेमियों ने इसे युवाओं के लिए एक बड़ी प्रेरणा बताया है।
.jpeg)