नादौन(हिमाचल प्रदेश):-हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने अपने गृह विधानसभा क्षेत्र नादौन के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (GSSS) बड़ा की छात्राओं के साथ सीधा संवाद किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने छात्राओं से खुलकर बातचीत की और उनके शैक्षणिक अनुभवों व भविष्य के लक्ष्यों को जाना।
छात्राओं से संवाद के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि बेटियों के विचारों को समझना और उनके सपनों के बारे में जानना उनके लिए बेहद सुखद और प्रेरणादायक अनुभव रहा। उन्होंने कहा कि आज की बेटियों की आँखों में बड़े सपने, मन में नई उम्मीदें और भविष्य की चुनौतियों से निपटने का अटूट आत्मविश्वास साफ दिखाई देता है।
मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि राज्य की बेटियां अपनी मेहनत के दम पर हर क्षेत्र में आगे बढ़ेंगी और अपने परिवार, समाज के साथ-साथ पूरे प्रदेश का नाम रोशन करेंगी। उन्होंने सभी छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ और आशीर्वाद दिया।
.jpeg)