नशामुक्त समाज की दिशा में नगर थाना पुलिस की कार्रवाई; अदालत ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा।
पंजाब।अबोहर (शर्मा, सोनू): समाज को नशे के अंधकार से मुक्त कर सही मार्ग पर लाने के संकल्प के तहत अबोहर पुलिस लगातार सक्रियता दिखा रही है। इसी कड़ी में नगर थाना पुलिस द्वारा 30 नशीली गोलियों सहित काबू किए गए दो युवकों को पुलिस रिमांड समाप्त होने के बाद अदालत में पेश किया गया, जहां से माननीय अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
एसपी अबोहर सतिंद्र कुमार तथा डीएसपी हरीश कुमार ने बताया कि पंजाब को नशामुक्त और स्वस्थ समाज बनाने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन द्वारा कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। मानवीय जीवन अनमोल है और भटके हुए युवाओं को सही दिशा में लाने के साथ-साथ नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाना पुलिस की प्राथमिकता है।
अधिकारियों के अनुसार, नगर थाना चौकी प्रभारी बलकौर सिंह व उनकी टीम ने गश्त के दौरान दो युवकों को 30 नशीली गोलियों सहित काबू किया था। पकड़े गए आरोपियों की पहचान पंजाब सिंह उर्फ पंजू पुत्र सतनाम सिंह तथा सतपाल पुत्र राजू, दोनों निवासी सीडफार्म के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों के खिलाफ नगर थाना में विधिवत मामला दर्ज कर पुलिस रिमांड हासिल किया गया था। रिमांड अवधि पूरी होने के पश्चात दोनों को अदालत के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
(फोटो कैप्शन: नगर थाना पुलिस पार्टी की हिरासत में नशीली गोलियों सहित काबू किए गए आरोपी।)
.jpeg)