पंजाब।अबोहर (शर्मा/ सोनू) -फाजिल्का पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों और अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना खुईयांसरवर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने गांव दानेवाला सतकोसी में किन्नू चोरी के आरोप में एक गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। अदालत में पेशी के बाद सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है, जबकि मामले में शामिल 11 अन्य आरोपी फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं।
यह है पूरा मामला
गांव दानेवाला सतकोसी निवासी सर्बजीत सिंह पुत्र गुरगुलाब सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके बाग से बड़े पैमाने पर किन्नू चोरी किए गए थे। शिकायत के आधार पर थाना खुईयांसरवर में 16 आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) के तहत मुकदमा नंबर 193 (दिनांक 12.09.2026) दर्ज किया गया था।
पुलिस कार्रवाई
उच्चाधिकारियों—डीआईजी फिरोजपुर स्नेहदीप शर्मा, एसएसपी फाजिल्का गगनजीत सिंह, एसपी अबोहर सतिंद्र कुमार और एसपीडी तरूण रत्न शर्मा—के दिशा-निर्देशों तथा डीएसपी अबोहर हरीश कुमार व डीएसपी बल्लुआना अमन सिंह की देखरेख में थाना खुईयांसरवर प्रभारी परमजीत सिंह व उनकी पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान:
- गुरजंट सिंह उर्फ जंटी पुत्र संपूरन सिंह
- गुरविंद्र सिंह पुत्र कुलविंद्र सिंह
- सुखचंद उर्फ चन्नी पुत्र मंगतराम
- गगनदीप सिंह उर्फ गुल्ली पुत्र मंगल सिंह
- सुखदीप सिंह पुत्र प्रितपाल सिंह (सभी निवासी: गांव दानेवाला सतकोसी, अबोहर)
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों को न्यायाधीश चेतन शर्मा की अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले में नामजद बाकी 11 फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
.jpeg)