थाना बहाववाला व बजीतपुर भोमा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत दर्ज है मामला।
पंजाबअबोहर (शर्मा /सोनू):-थाना बहाववाला पुलिस ने मारपीट के एक मामले में नामजद महिला आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, थाना बहाववाला के प्रभारी रविंद्र शर्मा और बजीतपुर भोमा पुलिस चौकी प्रभारी मंदिर सिंह के नेतृत्व में गठित महिला पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ढाणी हिम्मतपुरा (अबोहर) से महिला आरोपी राजबाला उर्फ रजनी पत्नी संदीप कुमार को काबू किया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायाधीश आरजू गिल की अदालत में पेश किया, जहां से अदालत के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया।
यह है पूरा मामला:
पुलिस से प्राप्त विवरण के अनुसार, सीतो निवासी रचना रानी पत्नी सोनू के बयानों के आधार पर थाना बहाववाला में मुकदमा नंबर 1154 दर्ज किया गया था। यह मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 331(6), 324(5), 115(2), 118(1), 191(3) और 190 के तहत दर्ज हुआ था।
प्राथमिकी में संदीप कुमार पुत्र भागीरथ, राहुल पुत्र संदीप कुमार, रवि कुमार पुत्र साहिब राम, नितिन पुत्र आत्मा राम तथा 4-5 अज्ञात व्यक्तियों को नामजद किया गया था। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नामजद महिला आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बहाववाला पुलिस द्वारा मामले की आगामी कानूनी तफ्तीश जारी है।
.jpeg)