अबोहर पंजाब (शर्मा/सोनू ):-नगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर तीन युवकों को काबू किया है। पुलिस रिमांड समाप्त होने के बाद आरोपियों को स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत के तहत उन्हें जेल भेजने के आदेश दिए गए।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, नगर थाना प्रभारी रविंद्र सिंह के नेतृत्व में सब-इंस्पेक्टर नवजोत सिंह, एएसआई विनोद कुमार और अन्य पुलिस कर्मी महाराणा प्रताप चौक (गंगानगर रोड) क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि तीन युवक चोरी की मोटरसाइकिल बेचने की कोशिश में हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर दबिश देकर आरोपियों को हिरासत में लिया और उनके पास से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की।
आरोपियों की पहचान:
- दविंद्र सिंह उर्फ गेबी, पुत्र मंगत सिंह उर्फ मनजीत सिंह (निवासी: गली नंबर 1, फैज कोठी, अबोहर)
- असीस कुमार, पुत्र मलाइम सिंह (निवासी: गली नंबर 17, छोटी पौड़ी, अबोहर)
- पंकज, पुत्र शंभू ठाकर (निवासी: गली नंबर 1, जसवंत नगरी, अबोहर)
बीएनएस के तहत मामला दर्ज
नगर थाना 2 की पुलिस ने इस संबंध में आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2), 117(2) और 3(5) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पूछताछ व प्रारंभिक जांच के लिए पुलिस रिमांड हासिल करने के बाद तीनों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
.jpeg)