पंदराड़/कठुआ:- डुग्गर प्रदेश के आत्मवेत्ता संत सुभाष शास्त्री जी महाराज ने शुक्रवार कठुआ के पंदराड़ घाटी में आयोजित एक दिवसीय सत्संग में उपस्थित संगत से कहा कि आज संसार के हर कोने में अशांति व्याप्त है,कारण मानव का मानव के प्रति प्रेम का अभाव होना।जैसे पाप का फल कभी सुख नही हो सकता,क्योंकि पुण्य का फल ही सुख होता है, वैसे ही बिना प्रेम के जीवन नीरस है। बिना प्रेम के जीवन सफल हो ही नहीं सकता। और जैसा जैसा. मानव प्रेम नाशवान (दुनिया) से करता है, क्या वैसा प्रेम भगवान से नहीं हो सकता ?
शास्त्री ने कहा कि यदि अविनाशी से प्रेम करना चाहते हो तो सर्वप्रथम सत्य को जानने का प्रयास किया करो, क्योंकि जब साधक के मन में जगत की असत्यता पर विचार आता है, तब फिर उसे इस नश्वर संसार के ऊपर घृणा होकर प्रभु के साथ प्रेम का बढ़ावा होता है और वह उस प्रेम के द्वारा फिर प्रभु को प्राप्त करने की चेष्ठा से उसका ध्यान, चिन्तन व तप-दान आदि शुभ को प्राप्त करता है। पर इतना करने पर भी उसका मन टिकता नहीं, यानी की स्थिर नही होता है, इसलिए वह फिर स्थिरता पाने के लिए प्रेम की दूसरी सीढ़ी पर चढ़ने का प्रयास करता है अन्ततः इसमें सफलता प्राप्त कर लेता है।
शास्त्री ने कहा कि जिसे (साधक को) प्रेम के द्वारा प्रभु को प्राप्त कर लेते हैं, उस प्रभु को प्रेमीजन, प्रेम पाश में बान्ध कर सदा ही अपने पीछे फिराते हुए नट की भांति खेलें खिलाते व नचाते हैं। धन्य हैं ऐसे प्रेमीजन, जिन्होंने सर्वस्व को त्याग कर अपना आप भी हरि चरणों पर न्यौछावर कर दिया है और घर बाहर, स्त्री, पुत्र, धन-माल आदि सब को विष के तुल्य जाना है, अतः ऐसे भक्तों को फिर भगवान. सर्वत्र दिखलाई देते हैं व माया धारियों से तो वह कोसों दूर ही हैं। यह प्रेम करने का फल और ऐसे प्रभु प्रेमी किसी मानव को तो क्या, किसी जीव से भी कभी घृणा नहीं करते। सूफी संत बुल्लेशाह ने कहा: "आई पहर चौसठ घड़ी, भरो प्याला प्रेम।, कहे बुल्ला विचार के,यहीं हमारे नेम।
.jpeg)