कठुआ, 12 नवंबर: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA), कठुआ के तत्वावधान में आज कोर्ट परिसर स्थित वैकल्पिक विवाद समाधान (ADR) केंद्र में मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण (MACT) से जुड़े मामलों के निपटारे के लिए एक विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया। यह आयोजन डीएलएसए कठुआ के चेयरमैन परवीन पांडोह के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
लोक अदालत की कार्यवाही के सुचारू संचालन के लिए एक विशेष बेंच का गठन किया गया था, जिसमें अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश कठुआ परवीन पांडोह और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कठुआ की सचिव उर्वशी आर. भार्गव शामिल रहीं।
कार्यवाही के दौरान आपसी सहमति से निपटारे के लिए कुल पांच एमएसीटी मामले बेंच के समक्ष रखे गए। इनमें से एक मामले का सफलतापूर्वक निपटारा किया गया, जिसके तहत दावेदार (क्लेमेंट) को 1.10 करोड़ रुपये (एक करोड़ दस लाख रुपये मात्र) की मुआवजा राशि प्रदान करने का आदेश पारित किया गया।
यह विशेष लोक अदालत वैकल्पिक विवाद समाधान तंत्र को बढ़ावा देने तथा आम जनता को त्वरित, सौहार्दपूर्ण और किफायती न्याय सुनिश्चित करने के प्रति न्यायपालिका और विधिक सेवा प्राधिकरण की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
.jpeg)