पठानकोट (पंकज अविनाश शर्मा) ओल्ड स्टूडेंट्स एसोसिएशन की ओर से स्थानीय सरकारी सी सेक् स्कूल, लमीनी में प्रधान कमल पंत की अध्यक्षता में कार्यकरम आयोजित किया गया जिस में प्रिंसिपल मोनिका विजान में उपस्थित हुईं.. इस अवसर पर महासचिव मृदुल पंकज की ओर से मंच संचालन करते हुए उपस्थित सभी सदस्यों का परिचय देते हुए एसोसीएशन की समाज सेवी गतिविधियों पर परकाश डाला जबकि परधान श्री पंत ने सभी का स्वागत किया और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और नशा जैसी बुरी आदतों से दूर रहने की प्रेरणा दी.. इस अवसर पर सर्दी से बचने के लिए ज़रुरतमंद बच्चों को गर्म स्वेटर भेंट किये गए.. इस अवसर पर संस्था के बी डी शर्मा,, चीफ़ कोओर्डीनेटर बी आर गुप्ता और सेवा निवृत एस ई नरेश निर्गुण आदि ने अपने संबोधन में बच्चों को जीवन में उन्नति प्राप्त करने के लिए लगन से मेहनत करने, अध्यापकों का आदर करने और माता पिता की सेवा करने का संदेश दिया.. अंत में प्रिंसिपल महोदया ने संस्था के सभी वयोवृद्ध और सम्माननिय सदस्यों का धन्यवाद किया और समय समय पर बच्चों का और स्टाफ के मार्ग दर्शन करने का आग्रेह किया..
.jpeg)