बटाला में हर सप्ताह अलग अलग शहरी वार्डों में बुढ़ापा पेंशन, विधवा और आश्रित औरतों की पेंशन ,अंग हीन बच्चों की पैंशन के केंप लगाए जाएंगे :- विधायक अमंनशेर कलसी
बटाला 7 दिसंबर ( अविनाश शर्मा ) पंजाब सरकार द्वारा जरूरतमंद लोगों की भलाई के लिए अलग-अलग स्कीमें लागू की गई है, जिसके चलते विधानसभा हल्का बटाला में जरूरतमंद लोगों को भलाई स्कीमों का लाभ देने के लिए संबधित विभागों को दिशा निर्देश दिये गये है।
इस दौरान जानकारी देते हुए बटाला विधायक अमनशेर सिंह शैरी कलसी ने बताया कि इस संबध में हल्का बटाला में हर सप्ताह अलग-अलग शहरी वार्डो में बुढापा पैंशन, विधवा और आश्रित औरतों की पैंशन, आश्रित बच्चों की पैंशन और अंगहीन बच्चों की पैंशन के कैंप लगाए जाएगे।
उन्होने आगे बताया कि 8 दिसंबर 2022 को ए.वी.एम स्कूल ठठियारी गेट बटाला में कैंप लगाया जाएगा। उन्होने जरूरतमंद लोगों को कैंप का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए कहा।
कैप्शन- बटाला विधायक अमनशेर सिंह शैरी कलसी।
.jpeg)