अबोहर हलके के विभिन्न मुद्दों को लेकर हुई महत्वपूर्ण विचार-विमर्श।
अबोहर (शर्मा/सोनू): आम आदमी पार्टी की अबोहर हलका इंचार्ज डॉ. सुहानी डोडा ने अपने परिवार सहित आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। इस दौरान अबोहर हलके से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। मुलाकात के दौरान समाजसेवी शिव लाल डोडा तथा डॉ. सुहानी डोडा के पति गगन डोडा भी मौजूद रहे। इस अवसर पर अबोहर हलके की मौजूदा स्थिति, लोगों से जुड़े मुद्दों तथा क्षेत्र के विकास को लेकर चर्चा हुई। डॉ. सुहानी डोडा ने कहा कि अबोहर हलके के लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाकर उनके समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और लोगों की बेहतरी के लिए पार्टी स्तर पर लगातार विचार-विमर्श किया जा रहा है।
फोटो:5, अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करते हल्का इंचार्ज डॉ. सुहानी डोडा, शिव लाल डोडा व गगन डोडा
.jpeg)