रोजाना अपडेट ,पंजाब
पठानकोट 7 दिसंबर ( पंकज) : दिल्ली एमसीडी चुनाव में आम आदमी पार्टी के ऐतिहासिक पर आम आदमी पार्टी के नेता बलकार सिंह पठानिया ने दिल्लीवासियों एवं आप कार्यकर्ताओं को बधाई दी और कहा कि इस जीत ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के विकास मॉडल पर मोहर लगी है उन्होंने कहा कि दिल्ली एमसीडी के चुनावों में आम आदमी पार्टी उम्मीदवारों की ओर से बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया गया है तथा ऐतिहासिक विजय हासिल की गई है उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता एमसीडी में भारतीय जनता पार्टी के शासन से बहुत दुखी थी क्योंकि भारतीय जनता पार्टी के शासन के दौरान दिल्ली में एमसीडी की ओर से कोई भी विकास कार्य नहीं करवाएंगे दिल्ली वासियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने में एमसीडी नाकाम रही उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता केजरीवाल सरकार के कार्यों से खुश है उनकी नीतियों से पूरी तरह से संतुष्ट है ।
.jpeg)