रोजाना अपडेट, पंजाब
अबोहर, 07 दिसंबर (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के आईजी जसकरण सिंह, फाजिल्का के एसएसपी भूपिंद्र सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी गुरविंद्र सिंह संघा, डीएसपी बल्लुआना विभोर शर्मा, डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह बराड़ द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए अबोहर ट्रैफिक प्रभारी सुरिंद्र सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने बस स्टैंड के निकट नाकाबंदी कर वाहनों की चैकिंग की। इसके अलावा बुलेट मोटरसाईकिलों से पटाखे चलाकर लोगों को परेशान करने वालो चालकों के चालान काटे गये। उन्होंने कहा कि किसी भी शरारती तत्व को बख्शा नहीं जायेगा। उन्होंने लोगों से ट्रैफिक नियमों का पालन करने व अपने वाहनों पर नंबर प्लेट लगवाने की अपील की है।
फोटो : चालान काटते ट्रैफिक प्रभारी।
.jpeg)