सिविल अस्पताल बटाला में विश्व शुगर दिवस मनाया गया।

0
बटाला 9 दिसंबर( अविनाश शर्मा,निखल ): सिविल अस्पताल बटाला डॉ.  रविंदर सिंह एसएमओ की अध्यक्षता में एनसीडी टीम की ओर से  विश्व  शुगर दिवस मनाया गया जिसके तहत साइकिल रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

 डॉ. रविंदर सिंह ने मधुमेह के लक्षण, इसके प्रभाव और बचाव की जानकारी देते हुए कहा कि आज के समय में मधुमेह की बीमारी बढ़ती जा रही है.यह बीमारी लोगों के जीवन में असंतुलित आहार, व्यायाम की कमी, दवाओं के अधिक सेवन, कुछ अनुवांशिक कारणों से होती है. और इसके पारिवारिक कारण हैं तनाव, अधिक वजन, तंबाकू का सेवन रक्त शर्करा को बढ़ाता है।

 एनसीडी टीम ने कहा कि मधुमेह रोग को नियंत्रित करने के लिए अच्छा आहार, रोजाना 30 से 40 मिनट टहलना/व्यायाम करना, तनाव कम करना और डॉ.की सलाह से दवा लेने के लिए कहा । इस के दौरान  स्कूल धर्मपुरा बटाला के छात्रों को रिफ्रेशमेंट भी दिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top