सीआईए स्टाफ पुलिस ने 1 किलो अफीम सहित सुखजिंद्र सिंह को काबू किया, दो दिन के पुलिस रिमांड पर।

0
अबोहर, 11 मार्च (शर्मा/सोनू):  फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी वरिंद्र सिंह बराड़ के दिशा निर्देशों पर एसपी आप्रेशनल करणवीर सिंह, एसपीडी प्रदीप संधू, डीएसपी अरूण मुंडन, डीएसपी बल्लुआना देहाती सुखविंद्र सिंह बराड़ द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते सीआईए स्टाफ अबोहर 2 के प्रभारी गुरदीप सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने हनुमानगढ़ रोड निकट डेरा राधा स्वामी सुखविंद्र सिंह पुत्र कुलविंद्र सिंह वासी कुंडल से 1 किलो अफीम बरामद करने में सफलता हासिल की है। आरोपी सुखविंद्र सिंह के खिलाफ नगर थाना 2 में मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया गया जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। एसपी आप्रेशनल करणवीर सिंह ने बताया कि नशा तस्करों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा। उन्होंने बताया कि पुलिस पार्टी द्वारा गश्त व नाकाबंदी जारी है। आरोपी से रिमांड के दौरान पूछताछ कर अगली कार्यवाई अमल में लाई जायेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top