कंधवाला अमरकोट निवासी चिमन लाल बना वकील, बाम्बे इंस्टीच्यूट व अरोड़ा विकास मंच ने किया सम्मानित

0
अबोहर, 11 मार्च (शर्मा/सोनू): बाम्बे इंस्टीच्यूट के संचालक व अरोड़ा विकास मंच के प्रधान गगन चुघ ने बताया कि चिमन लाल निवासी कंधवाला अमरकोट जो गरीब परिवार से है। उसकी पढ़ाई बाम्बे इंस्टीच्यूट द्वारा पटियाला यूनिवर्सिटी से करवाई गई। चिमन लाल ने अपनी प्रतिभा के दम पर वकील की डिग्री हासिल की है। बाम्बे इंस्टीच्यूट व अरोड़ा विकास मंच ने आज चिमन लाल को वकील बनने पर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रधान गगन चुघ, डॉॅ लतिका नागपाल, नरेंद्र चुघ, दर्शन लाल चुघ, रविंद्र सिडाना, सुभाष ठठई, बंटी वडेरा, सुदेश देवा, रजनी जल्होत्रा, सुरेंद्र गांधी उपस्थित थे। गगन चुघ ने बताया कि बाम्बे इंस्टीच्यूट द्वारा जरूरतमंद विद्यार्थियों को विभिन्न कोर्सों के साथ-साथ महिलाओं को नि:शुल्क सिलाई कढ़ाई व अन्य कम्युटर कोर्स भी करवाये जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top