नशा तस्करों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा : एसएसपी
अबोहर, 12 मार्च (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी वरिंद्र सिंह बराड़ के दिशा निर्देशों पर एसपी आप्रेशनल करणवीर सिंह, एसपीडी प्रदीप संधू, डीएसपी अरूण मुंडन, डीएसपी बल्लुआना देहाती सुखविंद्र सिंह बराड़ द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए थाना खुईयांसरवर के प्रभारी मैडम परमजीत कौर, कल्लरखेड़ा चौकी के प्रभारी प्रगट सिंह, एएसआई गुरमीत सिंह, नाका गुमजाल के एएसआई हरमिंद्र सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने सुखमिंद्र सिंह उर्फ गोरी पुत्र जीत सिंह वासी छतियांवाली तहसील कोटभाई जिला मुक्तसर साहिब को 3100 नशीली गोलियों सहित काबू करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा नं. 28, 11.03.24 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। आरोपी को न्यायाधीश मैडम रूबीना जोसन की अदालत में पेश किया गया जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया। फाल्किा के एसएसपी वरिंद्र सिंह बराड़ ने बताया कि राजस्थान से नशा लाकर पंजाब में बेचने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा। आरोपी को रिमांड पर लिया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि पंजाब को नशा मुक्त करने के लिए पुलिस का सहयोग करें। नशा तस्करी करने वालों की सूचना पुलिस को दें।
.jpeg)