व्यापार मंडल मामून दयनीय सड़क व बाजार की सुरक्षा को लेकर चिंतित
रोजाना अपडेट ,पंकज शर्म
पठानकोट, मामून : मामून बाजार के व्यापार और इसके भविष्य पर छाए अंधकार के बदले छटने का नाम ही नहीं ले रहे है चाहे मामून बाजार की मुख्य सड़क डिफेंस रोड की दयनीय हालत हो, कोरोना काल के समय की मार हो, सैना पर कैंट से बाहर आने के लिए प्रतिबंध हो, सैन्य क्षेत्र से सलंग्न होने के कारण सुरक्षित समझे जाने वाले बाजार में चोरों का साया हो और इन सबसे प्रशासन बेखबर हो तो इन हालातो में बाजार का व्यापार लगातार कमतर होना सुनिश्चित है, इन्हीं परिस्थितियों को लेकर व्यापार मंडल द्वारा बैठक का आयोजन चैअरमैन दलबीर सिंह तथा पीआरओ मनजीत गिल की अध्यक्षता में मामून बाजार स्थित किया गया जिसमें व्यापार मंडल अध्यक्ष संजीव महाजन वरिष्ठ उपाध्यक्ष गुरप्रीत घई, राजेश महाजन, हरि सिंह, राजन शर्मा, युवराज सिंह तथा अन्य पदाधिकारी सम्मिलित हुए! बैठक में मामून बाजार तथा आसपास क्षेत्र में हो रही लगातार चोरियों को लेकर चिंता व्यक्त की गई!
वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनजीत बल्ली, निखिल लूथरा तथा सुदेश सोनू ने डिफेंस रोड की गुरुद्वारा साहिब से लेकर माधोपुर तक सड़क की दयनीय हालत का मुद्दा उठाया उन्होंने बताया कि सड़क की खराब हालात के कारण भी ग्राहक इस बाजार में रुकने से कतराता है सड़क के गढ़ों मे पड़ी रेत मिट्टी के बादल दिन रात उड़ने से व्यापारी और ग्राहकों को सांस लेने में भी परेशानी हो रही है।
अध्यक्ष संजीव महाजन ने कहा कि 2016 से डिफेंस रोड का पुनर्निर्माण का काम शुरू हुआ था जो तीन सरकारें बदलने के बात भी आज तक पूरा नहीं हुआ। काम में हो रही देरी के विभिन्न कारण बनते गए लेकिन पिछले लगभग 3 सालों से डिफेंस रोड का मुद्दा न्यायालय में होने के कारण इसका काम रुका पड़ा है जिसका सरकार और प्रशासन पर तो कोई असर नहीं लेकिन आम जन मानस और जहां से गुजरने वाले लोगों को अपने माली नुकसान, वाहनों के नुकसान और अपनी जान तक गवां कर लगातार भरना पड़ रहा है ।
उन्होंने कहा कि 25 फरवरी दिन रविवार को मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान जी के उत्सव रिसोर्ट में सरकार व्यापार मिलनी के उपरांत मामून बाजार में गुरुद्वारा साहिब के सामने वापस जा रहे मुख्यमंत्री जी के काफिले को व्यापारियों ने रोक कर सड़क की समस्या को उनके सामने रखा। व्यापार मंडल सदस्य राजू सिंह ने मुख्यमंत्री जी को स्पष्ट बताया कि आपके आने से एक दिन पहले ही पूरी सड़क पर पत्थर, मिट्टी और उस पर पानी डालकर सड़क के गढ्ढो को भरकर तैयार किया गया है। मुख्यमंत्री जी ने इस बात का कड़ा संज्ञान लेते हुए वहीं खड़े डिप्टी कमिश्नर से इस बारे में पूछा और कहा कि यह सड़क कब बनेगी तो उन्होंने बताया कि यह मामला न्यायालय में है और मैं कल से ही इस मामले को देखना शुरू करूंगा मुख्यमंत्री के साथ इस वार्तालाप और उन द्वारा लिए गए संज्ञान से व्यापारियों में आशा की किरण जागृत हुई।
अध्यक्ष संजीव महाजन ने कहा कि आज लगभग 20 दिन बीत जाने पर भी इस सड़क के लिए कोई कार्यवाही प्रशासन की तरफ से नहीं हुई इससे प्रतीत होता है कि मुख्यमंत्री के आदेशों के प्रति भी प्रशासन गंभीर नहीं है। बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारी ने इस मामले को लेकर कड़ा रुख अपनाने की सहमति प्रकट की।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष युवराज सिंह नरेंद्र सिंह शम्मी शर्मा विनोद महाजन डॉ अशोक शर्मा साहिल खजुरिया सनी खजुरिया लाडी शर्मा जोगिंदर महाजन आर्किटेक्ट सुमित शर्मा रोशन लाल लकी महाजन बलविंदर गुलाटी श्याम जोड़ा बसंत सिंह तथा अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे
.jpeg)